
बहरागोड़ा :बहरागोड़ा उच्च विद्यालय में 15वें वित्त आयोग से निर्मित सोलर जलमीनार का उदघाटन पंचायत के उपमुखिया जगदीश राय ने फीता काटकर किया. मौके पर लखींद्र सोरेन प्रधानाध्यापक डॉ अरुण कुमार शर्मा,शिक्षिका शिप्रा मैती, दीपिका भुनिया, रीता दुबे, साबिता टोपनो, मनीषा त्रिवेदी, राजू रजक, कमलेश सीट, अनिल कुमार, देबाशीष मुंडा, गिरधारी कुंडू, नीरज वर्मा, प्रभाकर शर्मा समेत अन्य उपस्थित थे. जल मिनार उदघाटन के पूर्व उपमुखिया जगदीश राय ने विद्यालय परिसर में स्थापित कृष्ण चन्द्र ओझा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.अवसर पर संबोधित करते हुए श्री राय ने कहा कि विद्यालय में जल बोरिंग निर्माण होने से बच्चों को स्वच्छ पेयजल मिलेगा. कहा कि विद्यार्थियों को अब जल संकट से निजात मिलेगी.











