
जमशेदपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर महानगर द्वारा रविवार को वीर शिरोमणि, अजेय योद्धा, महाराणा प्रताप की जयंती के पावन अवसर पर तथा वैश्विक माहमारी COVID-19 के वक्त जरूरतमंदों मरीजों के उत्तम ईलाज हेतु रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।
मौके पर उपस्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री सुजीत वर्मा ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ाई हेतु अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी ने भारतवर्ष के अपने सभी कार्यकर्ताओ से आग्रह किया हैं कि वो इस भीषण आपदा में देश में जहाँ-जहाँ भी हैं वही रहकर जरूरतमंदो के बीच सेवा कार्य करें एवं कोरोना से लड़ाई में भारत सरकार तथा समाज का साथ दें । राष्ट्रीय महामंत्री सुनिधि त्रिपाठी जी के आह्वान पर देश भर के लाखों कार्यकर्ता सेवा कार्य में जुड़कर कहीं सैनिटाइजेशन का कार्य, तो कहीं जरूरतमंदो तक ऑक्सीजन सिलेंडर ,दवा ,भोजन पहुंचा कर तो कहीं ,प्लाज्मा तथा रक्तदान कर अपनी सेवा दिया जा रहा हैं। आज इसी कड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर महानगर द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों कार्यकर्ताओ ने रक्तदान किया ।मैं अपने सभी रक्तदाता कार्यकर्ताओं को इसके लिए बहुत-बहुत बधाई एवं साधुवाद देता हूँ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर महानगर इस वैश्विक महामारी के दौरान आगे भी अनेक प्रकार के सेवा कार्य किए जायेगा। साथ ही मैं जमशेदपुर ब्लड बैंक के सभी साथियों को बेहतर व्यवस्था के लिए बहुत- बहुत धन्यवाद एवं बधाई देता हूँ। मौके पर प्रदेश का मंत्री बापन घोष ,विभाग संयोजक शांतनु चक्रवर्ती ,महानगर सह मंत्री सोनू शाह , सौरभ कुमार,साकेत पांडेय तानिया कुमारी, विकास कुमार, विवेक सिंह,आदित्य कुमार अभिषेक कुमार ,अमित कुमार आदि उपस्थित थे ।











