
जमशेदपुर : जमशेदपुर कॉपरेटिव कॉलेज के नवनियुक्त् प्राचार्य डा अमर सिंह ने रविवार को वर्चुअल मीट के माध्यम से संस्थान के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के साथ “एक परिचय ” कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा किये। इस अवसर पर प्राचार्य डा अमर सिंह ने अपने संबोधन में महाविधालय की कई समस्याओं और चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर बंधुओं का आह्वान करते हुए आग्रह किया कि सभी लोग आगे आवें ताकि सहयोग से महाविधालय में विकास की झलक एवं बदलाव वर्षों में नही महीनाें में नजर आने लगे । इसमें संस्थान के सभी सदस्यों का आवश्यक सहयोग मिलना आवश्यक है।प्राचार्य ने कहा कि माननीय कुलपति, कुलसचिव ने जो भरोसा उनपर दिखाया है वे उसमे खरा उतरने का प्रयास करेंगे।महाविधालय के पुस्तकालय को हाइटेक बनाया जाएगा। इसको लेकर लेकर लाईब्रेरी कमेटी के साथ निरीक्षण कर इसे आधुनिक, ऑटोमेटेड एवं संसाधनयुक्त बनाया जाएगा। महाविद्यालय के परिसर एवं उसके संसाधनों की सुरक्षा को अपनी प्राथमिकताओं में जिक्र करते हुए तत्काल पर्याप्त सुरक्षा प्रहरियों तथा साफ- सफाई के लिए पर्याप्त सफाईकर्मियों की नियुक्ति के लिए विश्वविद्यालय से अनुरोध करेंगे जिसके लिए अनुरोधपत्र अगले ही सप्ताह प्रेषित कर दिया जाएगा ।पुस्तकालय में नए पुस्तकों के साथ ही छात्र छात्राओं के हाईटेक रिडीग रूम का व्यवस्था की जाएगा। वही नैक को लेकर विभिन्न विभाग में बैठक करके उनकी आवश्यक्ता को स्वंय जाना जाएगा ताकि नैक में बेहतर परिणाम मिल सके। किसी भी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाएगा । CCTV, Intercom एवं पूरे परिसर तथा सभी भवनों व कमरों में प्रकाश की समूचित व्यवस्था तत्काल बहाल करने का प्रयाश किया जाएगा। अपने संबोधन में प्राचार्य ने अत्यधिक बिजली बिल भुगतान व परिसर के भूमि विवाद की भी चर्चा की एवं इसे TISCO पदाधिकारियों के साथ सार्थक बातचीत कर सुलझाने की बात कही। प्राचार्य ने इस बात पर बार-बार जोर दिया कि हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि महाविद्यालय पुनः अपने स्वर्णिम अतीत की तरह चमक सके । कार्यक्रम के दौरान स्वागत भाषण डा संजीव कुमार सिंह, डा जितेंद्र कुमार प्रभारी प्राचार्य विधि महाविधालय, कर्मचारी संघ क अध्यक्ष विश्वनाथ उर्फ ननका ने किया। विभागीय परिचय डा राजू ओझा एवं स्वरूप कुमार मिश्रा ने दिया। इसके साथ ही धन्यवाद ज्ञापन डा नीता सिन्हा एवं संचालन डॉ अशोक कुमार रवानी ने किया। सीनेट सदस्य डा विजय कुमार पीयूष, डा संजीव कुमार सिंह, डॉ गजेंद्र सिंह, रवि शंकर प्रसाद सिंह, एस एन ठाकुर, मंगला श्रीवास्तव, परीक्षा नियंत्रक डा0 भूषण कुमार सिंह, डॉ अमर कुमार, सुनीता सहाय, संजय नाथ, प्रभारी प्रशाखा प्रदाधिकारी चंदन कुमार, समेंत समस्त शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे.(नीचे पढ़ें)
शोक सभा का आयोजन: कार्यक्रम के दौरान भूतपूर्व प्राचार्य डा वीके सिंह की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना एवं दो मिनट का मौन रखा गया एवं उनके परिवार के सभी सदस्यों के स्वस्थ रहने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई । इसके बाद राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।











