
रांची : देश भर के साथ ही झारखंड में भी बढ़ते कोरोना के मामले को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने सोमवार से वर्चुअल मोड में सुनवाई का फैसला लिया है. झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के अनुसार झारखंड हाईकोर्ट में जितने भी सुनवाई होगी सभी वर्चुअल तरीके से होगी. रजिस्ट्रार जनरल और ज्वाइंट रजिस्ट्रार जनरल भी वर्चुअल मोड में ही काम करेंगे. इसके अलावा न्यायलय के कर्मी कोरोना के दोनों डोज लेकर ही काम करेंगे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भारत सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते ही काम करेंगे. जानकारी के अनुसार यह अधिसूचना 14 जनवरी तक लागू रहेगी.














