जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के गौड़डीह गांव के रहने वाले विजय प्रमाणिक अपनी मां और दादी को लेकर बाइक से शनिवार को गम्हरिया डॉक्टर के पास जा रहे थे. रास्ते में कांदरबेड़ा के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. इस सड़क हादसे में बाइक सवार विजय प्रमाणिक, उनकी मां विमला देवी और दादी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. (नीचे भी पढ़ें)
उन्हें इलाज के लिए साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. विजय प्रमाणिक की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया है. घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.






