
आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर एक टेलर गाड़ी संख्या एनएल01एबी0733 ने कदमा टॉल ब्रिज की ओर से आ रही इनोवा गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे इनोवा क्रिस्टा गाड़ी संख्या जेएच05बीजी0009 के परखच्चे उड़ गए. गनीमत रही कि इनोवा सवारों को कोई क्षति नहीं पहुंची. बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह मानगो हॉस्पिटल से ऑपरेशन कर लौट रहे डॉक्टर की गाड़ी को टेलर ने जोरदार टक्कर मार दी. टेलर के मालिक जमशेदपुर के साकची के रहने वाले हैं. जिससे इनोवा कार में बैठे व्यक्तियों ने ड्राइवर को तुरंत थाने ले जाकर लिखित शिकायत कर मुआवजे की मांग की है. वही आदित्यपुर थाना प्रभारी ने कहा है टेलर को अपने कब्जे में लेकर उचित कार्रवाई करेंगे.



