जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिष्टुपुर साउथ पार्क सेवंथ एवेन्यू रोड में डिस्पेंसरी वाला चौराहा राहगीरों के लिए दुर्घटना का कारण बन चुका है, जहां चौराहे के एक छोर पर लंबे समय से खड़ी की गयी एक कार की वजह से वहां अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं. यह कार कबाड़ी में तब्दील हो चुकी है. इस कार का नंबर जेएच05एफ1234 है. यह कबाड़ी कार किसकी है इसका खुलासा नहीं हो सका है. परंतु इस कार ने राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है. यह कार टर्निंग पाइंट पर ही टेढ़ी कर लगी है, जिससे दिन के उजाले में तो नहीं परंतु रात के अंधेरे में राहगीर इससे टकरा रहे है. (नीचे भी पढ़ें)

यह कार लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है. आस पास के लोग इस कबाड़ी कार की जानकारी नहीं दे रहे है. यह जांच का विषय है कि यह कार यदी कबाड़ हो चुकी है तो इसे बेचा क्यों नहीं जा रहा है और कार को इस जगह से हटाया क्यों नहीं जा रहा है. यह कार डिस्पेंसरी वाले चौराहे पर छह महीने से खड़ी है, जिसका सुध लेने वाला कोई नहीं है. बताया जाता है कि हमेशा हादसा का डर बना रहता है.



