जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय मोड महुआ गली के पास हुए सड़क हादसे में दंपति की मौत के बाद गुसाईं भीड़ ने रोड जाम कर दिया. लोगों ने यहां जमकर हंगामा किया. पुलिस द्वारा लगाए गए चेकिंग बैरियर को भी तोड़ दिया गया और गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई. इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज किया जिसके बाद भीड़ को तितर बितर किया जा सका. डंपर के चालक को भीड़ ने पकड़ कर पुलिस को दिया. बताया जाता है कि परसुडीह थाना क्षेत्र के प्रमथ नगर क्लब हाउस रोड के 62 वर्षीय देवाशीष चौधरी और उनकी पत्नी नूपुर चौधरी जुगसलाई से बाजार कर घर लौट रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)
इसी बीच हाइवा डंपर ने उनको अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. डंपर चालक दुर्घटना के बाद भागने की कोशिश की लेकिन स्थानीय भीड़ ने उसको दौड़ाकर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने उसको पकड़ कर बागबेड़ा थाना ले गई. इस बीच भीड़ जुट गई और वहां हंगामा शुरू हो गया. (नीचे भी पढ़ें)

माहौल बिगड़ गया जिसके बाद लोगों ने वहां तोड़फोड़ कर दी जिनको रोकने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया. स्थानीय लोगों ने बताया कि अमृत दंपति का 10 साल पहले भी सड़क हादसा हुआ था. जमशेदपुर के ही गोलमुरी क्षेत्र में हुए इस हादसे में उनके बेटे ऋषभ चौधरी की मौत हो गई थी. दोनों पति-पत्नी इस घटना में घायल हो गए थे. लेकिन 10 साल बाद दोनों पति पत्नी खुद सड़क हादसे के शिकार हो गए और उनकी मौत हो गई. उनकी एक 16 साल की बेटी निशा चौधरी भी है. वो अकेले परिवार में जीवित बच गयी है. पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया है और मृतक की अकेली बची बेटी को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है.















