
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला थाना अंतर्गत घाटशिला मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टाटा एस डाला वाहन टकरा गया. इस घटना में वाहन सवार दो लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायलों में मुजफ्फरपुर निवासी राजेश के अलावा वाहन चालक शामिल है. घायल राजेश ने बताया कि वे लोग टाटा एस वाहन से घाटशिला की ओर से जमशेदपुर आ रहे थे. इसी बीच घाटशिला मोड़ के पास चालक ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी. फिलहाल राजेश की स्थिति गंभीर बनी हुई है.



