
जमशेदपुर / आदित्यपुर : जमशेदपुर के साकची, बिष्टुपुर समेत आदित्यपुर में टाटा स्टील यूआईएसएल बारी बारी करके सभी क्षेत्रों में बिजली की कटौती कर रही है. टाटा स्टील यूआईएसएल सरकार से बिजली मांग रही है. आदित्यपुर समेत साकची बाजार में लगातार शाम में बिजली काटी जाने से दुकानदारों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. दिन भर कड़ी धूप के कारण ग्राहक नहीं आते और शाम में ग्राहकी के समय बिजली काट देने से ग्राहक बाजार से नदारत हैं. बीती शाम में बिजली कटी हुई थी और शुक्रवार दोपहर में आयी है. आज फिर शाम 7:00 बजे से बिजली गायब है. बिजली कब तक आएगी इसका कस्टमर केयर में कोई ठोस जवाब नहीं है.




