
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत डनलप मैदान के समीप हवाई फायरिंग की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से कोई साक्ष्य नहीं मिला है. जिससे पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है. बताया जा रहा है कि डनलप मैदान के समीप बदमाशों ने एक युवक को डराने की नियत से हवाई फायरिंग की घटना को अंजाम दिया. इसकी सूचना युवक ने बर्मामाइंस थाने को दी. घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी के विजय शंकर सहित बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची. मगर पुलिस को मौका ए वारदात से ऐसे कोई साक्ष्य नहीं मिले जिससे यह साबित होता है कि घटनास्थल पर कोई फायरिंग जैसी घटना घटित हुई है. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.






