
जमशेदपुर : फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के दफ्तर पर बुधवार को हुए बीएमसी की कार्रवाई के खिलफ राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना गुस्से में है. वैसे करणी सेना शुरू से ही कंगना रनौत के साथ खड़ी रही है. इधर कंगना रनौत के दफ्तर में हुई कार्रवाई के खिलाफ करणी सेना ने अपने गुस्से का इजहार करते हुए जमशेदपुर में शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का पूतला फूंक विरोध जताया है. इस संबंध में करणी सेना के जमशेदपुर अध्यक्ष गणेश सिंह ने बताया कि कंगना रनौत के साथ जिस तरह का वर्ताव महाराष्ट्र सरकार ने किया है, उससे बाबा साहेब ठाकरे की आत्मा को गहरा दुःख हुआ होगा. उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर कंगना रनौत कंगना के घर पर जेसीबी नहीं बल्कि बाला साहेब ठाकरे के उसूलों पर जेसीबी चलवाए जाने का आरोप लगाया है. वहीं उन्होंने कहा कि यही कार्रवाई अगर महाराष्ट्र सरकार और शिव सेना के सांसद संजय राउत हत्यारों के खिलाफ करती तो पूरा देश उनके साथ खड़ा होता. उन्होंने भरोसा दिलाया है, कि पूरी करणी सेना कंगना रनौत के साथ खड़ी है. कार्यक्रम करणी सेना युवा के मोहित सिंह के नेतृत्व में किया गया जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश संयोजक बिनय सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश सिंह, सरायकेला जिला अध्यक्ष विकास सिंह, राणा सिंह, अविनाश सिंह, सूरज तोमर, अमन सिंह, कमलदेव सिंहदेव, विकास सिंह, शशि सिंह, सोनू सिंह व अन्य मौजूद थे.








