जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की गोलमुरी शाखा द्वारा अग्रसेन जयंती के पावन उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया. इस अवसर पर समाज के बच्चों एवं युवाओं के लिए तीन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. पहला शतरंज प्रतियोगिता, दूसरा रामायण क्विज और तीसरा हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी शंकर अग्रवाल, ओम प्रकाश देबूका, संदीप रिंगसिया, दीपक अग्रवाल, सौरभ सोंथालिया,शशि लड्ढा सहित समाज के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे. सभी अतिथियों ने विजेताओं को बधाई दी और महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया. (नीचे भी पढ़े)

इस दौरान अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, मोहित शाह, उमेश देबूका, जगदीश खेमका, मनीष खन्ना, शिवम चेतानी, सक्षम पलसानिया आदि मौजूद थे. शतरंज प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में प्रथम अक्षत चौधरी, द्वितीय उमंग अग्रवाल, तृतीय सान्वी मानका, चतुर्थ तेजस अग्रवाल व पंचम स्थान पर आश्वी अग्रवाल रहे. इसी तरह जूनियर वर्ग में एकलव्य सरायवाला, धैर्य अग्रवाल, आरव लड्डा, दर्शित चौधरी, धान्या गोयल क्रमश: स्थान पर रहे. रामायण क्विज में प्रथम देवांश अग्रवाल, द्वितीय राघव अग्रवाल, व तृतीय स्थान पर काव्या अग्रवाल रही. हनुमान चालीसा पाठ में प्रथम काव्या अग्रवाल, द्वितीय अद्विक अग्रवाल,तृतीय स्थान पर रूहानिका बंसल रही. (नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम को सफल बनाने में शालिनी गुप्ता, मोनिका गुप्ता, नीरजा गुप्ता स्नेहा अग्रवाल एवं प्रीति देबूका का विशेष योगदान रहा. साथ ही कविता अग्रवाल ,रुचि जैन ,सिद्धि काउंटिया ,निक्की काउंटिया,श्रुति शाह ,राधिका अग्रवाल, गुड़िया अग्रवाल ,दीपा अग्रवाल,नेहा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल ,अंशु चौधरी ,बिंदिया नरेडी, पिंकी अग्रवाल भी मौजूद थे.अंत में सभी विजेताओं को 10 अक्टूबर को माइकल जॉन ऑडिटोरियम में होने वाले मुख्य अग्रसेन जयंती समारोह में सम्मानित करने की घोषणा की गई.




