जमशेदपुर:श्री गुरुद्वारा सिंह सभा, मानगो की ओर से सोमवार को रांची एयरपोर्ट पर पंथ प्रचारक भाई सरबजीत सिंह धुंधा एवं भाई मनिंदर सिंह, हजूरी रागी, श्री दरबार साहिब का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इसके बाद दोनों महानुभावों को सड़क मार्ग से जमशेदपुर लाया गया.सोमवार को रांची एयरपोर्ट पर मानगो गुरुद्वारा के महासचिव सरदार जसवंत सिंह जस्सू के नेतृत्व में जगजीत सिंह भाटिया, रघुबीर सिंह, अमृतपाल सिंह, हरपाल सिंह एवं रविंदर सिंह भाटिया सहित अन्य सदस्यों ने दोनों पंथिक व्यक्तित्वों का स्वागत किया. इस दौरान संगत की ओर से उनका सम्मान करते हुए जमशेदपुर आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की गई.(नीचे भी पढ़े)
गौरतलब है कि 5,6 एवं 7 अक्टूबर को गुरुद्वारा साहिब स्टेशन रोड, जुगसलाई में गुरु रामदास महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम का आयोजन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, स्त्री सत्संग सभा एवं महाराजा रणजीत सिंह सेवा दल, स्टेशन रोड, जुगसलाई के सहयोग से किया जा रहा है.समागम के दौरान भाई सरबजीत सिंह धुंधा द्वारा पंथ प्रचार एवं गुरमत विचारों के माध्यम से संगत को संबोधित करेंगे जबकि भाई मनिंदर सिंह, हजूरी रागी, श्री दरबार साहिब गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे.




