
जमशेदपुरः बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर एआईडीएसओ की ओर से मानगो गुरुद्वारा स्कूल में दूसरा छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस मौके पर 200 से ज्यादा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे. इस दौरान नई कमिटी का गठन किया गया. कार्यक्रम में मौजूद पूर्व एआईडीएसओ नगर अध्यक्ष सोनी सेनगुप्ता ने बताया कि आज जो कमिटी का गठन किया गया है इस कमिटी का मकसद यही है कि शिक्षा जगत की जो समस्याएं है उसका जल्द से जल्द निष्पादन हो सकेगा. अध्यक्ष आशा रानी पॉल ने कहा कि छात्रों को बिरसा मुंडा की जीवन संघर्ष को जान कर अपने जीवन में अपनाना चाहिए ताकि हमारा समाज एक बेहतर भविष्य की और जा सके.(नीचे भी पढे)

छात्र राह से भटक रहे है समाज के प्रति अपने जिम्मेदारियों भूलते जा रहे है और उन छात्रों छात्राओं को सही राह दिखाने तथा भगत सिंह ,बिरसा मुंडा ने जिस तरह का समाज बनाने का सपना देखा था उसको साकार करने को लेकर आज भी कार्य कर रही है.
नई कमिटी में इन्हे किया गया शामिल
अध्यक्ष शुभम झा, उपाध्यक्ष-कामेश्वर प्रसाद, बबीता सोरेन,प्रतिमा सोनी, सचिव सबिता सोरेन, कार्यालय सचिव सुमन मुखर्जी, कोषाध्यक्ष झरना महतो, सचिव मंडली मुस्कान, शाइमा, सीतल, उमा, काजल, विकास, सीता, सालगे, मधुयामिनी, अपूर्वा, राकेश, सुनील, सहदेव, कमिटी सदस्य प्रेमचंद, राजेश, खुदीराम, शिबू, कुंवर, श्याम, जमुना, सूर्यकांत, पायल, सहनावाज, कॉउंसिल सदस्य रिंकी, स्नेहा, सानंद, रूपा, नंदिनी, दुर्गा, विशाल, निशा, तनीषा.












