
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी सूरज कुमार ने 25-27 मई तक बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के कारण बने साइक्लोन यास के जमशेदपुर से टकराने की सूचना को लेकर पदाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने हेतु निदेशित किया है. उपायुक्त ने अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी तथा स्पेशल ऑफ़िसर नगरपालिका को इस बाबत दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा है कि कितनी क्षति होगी, इसका आकलन हवा के बहाव के गति का पता चल पाने के बाद ही होगा, फिर से किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन के तरफ से पूरी तैयारी होनी चाहिए. एनडीआरएफ की टीम की भी आवश्यकतानुरूप मदद ली जाएगी.
उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी द्वारा तैयारियों को लेकर निम्नांकित दिशा निर्देश जारी किए गए हैं- (नीचे पढ़ें पूरा निर्देश क्या क्या कहा गया अधिकारियों को)
- सभी जगह शेल्टर हाउस बना लें तथा वहाँ लोगों के रुकने और खाने पीने की व्यवस्था कर लें. गद्दा, दरी और इमर्जन्सी लाइट एवं जेनरेटर की व्यवस्था कर लें। साथ ही साथ हर सेंटर का एक नोडल ऑफ़िसर बनाते हुए अविलम्ब उनके मोबाइल नम्बर के साथ सूचित करें. सभी नोडल कम से दो अलग अलग नेट्वर्क के मोबाइल रखे ताकि इमर्जन्सी में सम्पर्क किया जा सके.
- प्रखंड कंट्रोल रूम की स्थापना करें और उसका नम्बर सार्वजनिक करें.
- शेल्टर हाउस और प्रखंड कंट्रोल रूम का फोन नम्बर 24 मई को पूर्वाह्न तक एक्टिव कर लें. नगर निकाय के पदाधिकारी को भी उक्त दिशा निर्देश दिये गए हैं.
- प्रखंड के सारे सीएचसी, पीएचसी तथा प्राइवेट अस्पतालों को तैयार रखें ताकि आकस्मिक स्थिति में तत्काल राहत पहुंचाई जा सके. ड्रेसर की व्यवस्था करके रखें.
- क्षेत्रवार बिजली विभाग को नोडल ऑफ़िसर प्रतिनियुक्त करने के निर्देश दिए हैं.
- पर्याप्त संख्या में एम्बुलेंस, गाड़ी, ममता वाहन तैयार रखें.
- माईकिंग करवाते हुए लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने को लेकर जागरूक करें.
- गोताखोरों को तैयार रखें ताकि इमरजेंसी में मदद लिया जा सके.














