
जमशेदपुर : कोरोना वायरस को लेकर जमशेदपुर जैसी लौहनगर पूरी तरह तैयार है. इसको लेकर जिला प्रशासन खुद सबसे ज्यादा सक्रिय नजर आ रहा है. जमशेदपुर के डीसी रविशंकर शुक्ला ने खुद सिविल सर्जन के साथ मिलकर पूरे माहौल को संभाल लिया है. इसके तहत जमशेदपुर में मॉल, जुबिली पार्क समेत तमाम पार्क बंद है. सड़कों पर बंद जैसे हालात है. बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है. सबकुछ बंद हो चुका है. सरकार के आदेश का पूरी तरह तामिला हो रहा है.

इस बीच जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में अलग से आइसोलेशन वार्ड बना दिाय गया है. इस आइसोलेशन वार्ड को टीएमएच की मदद से तैयार किया गया है. आइसोलेशन वार्ड में कोरोना वायरस से संबंधित मरीजों को रखा जायेगा, ऐसी व्यवस्था की गयी है.
किसी भी मरीज से एक दूसरे से जुड़ाव नहीं हो, इसकी व्यवस्था की गयी है. डीसी रविशंकर शुक्ला के साथ सिविल सर्जन के अलावा टीएमएच के जीएम समेत तमाम पदाधिकारी भी पहुंचे है. इन लोगों ने पूरे अस्पताल का भ्रमण कर आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया और देखा कि क्या इंतजाम है. जहां इन्होंने 103 बेड के बने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया.

जुबिली पार्क, सूर्यधाम समेत तमाम रमणीय स्थल बंद
जुबिली पार्क, सिदगोड़ा सूर्यधाम, बिष्टुपुर स्थित पीएम मॉल समेत तमाम रमणीय स्थल को बंंद कर दिया गया है. जुबिली पार्क का गेट बंद कर दिया गया है. किसी को इंट्री नहीं दी जा रही है. इसके अलावा मॉल के सारे दुकानों को बंद कर दिया गया है. इसके अलावा सिदगोड़ा के सूर्यधाम को भी पूरी तरह बंद कर दिया गया है. किसी को आने जाने नहीं दिया जा रहा है.
घाघीडीह सेंट्रल जेल में कैदियों की मुलाकाती पर रोक, आइसोलेशन वार्ड बना
जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल में संक्रमण से कैदियों को बचाने के लिए भी एक आइसोलेशन वार्ड अंदर में बनाया गया है. वैसे कैदियों को वहां रखा जायेगा, जो सर्दी, खांसी या कोरोना वायरस जैसा पीड़ित है. कोरोना वायरस को देखते हुए जेल प्रशासन ने मुलाकाती को ही बंद कर दिया है और बाहर से खाना-पीना जाना पूरी तरह रोक दिया है. सेंट्रल जेल में वर्तमान में 1400 से अधिक कैदी है, जिसको इस तरह की बीमारी से बचाने का उपाय किया जा रहा है. कोल्हान ही नहीं पूरे राज्यभर के सजायाफ्ता कैदियों को यहां रखा जाता है. कैदियों को भी अलग से रखा जा रहा है और ज्यादा भीड़ नहीं हो, इसकी व्यवस्था की जा रही है.

बैंकों के कर्मचारी को अगर खांसी होगा तो छुट्टी, एटीएम में रहेगा सैनिटाइजर
वायरस को रोकने के लिए बैंको के कर्मचारियों को नोटों की गिनती के वक्त सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने को कहा गया है. अगर किसी भी कर्मचारी को खांसी या सर्दी होता है, तो उनको सीधे छुट्टी दे दी जायेगी. इसके अलावा बैंकों के एटीएम में सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की जा रही है. एटीएम में अलग से व्यवस्था की जा रही है.

जिले के उपायुक्त ने कहा कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज में कोरोनावायरस की जांच के लिए व्यवस्था की गई है. वहीं उन्होंने आम लोगों से अफवाहों से बचने की अपील भी की. उधर सिविल सर्जन ने आम लोगों से इस वायरस से बचने के लिए जरूरी एहतियात उठाने की अपील की. साथ ही उन्होंने जिले के सभी बड़े सरकारी और निजी अस्पतालों को इस वायरस से लड़ने के लिए तैयार बताया. वहीं टाटा मुख्य अस्पताल के महाप्रबंधक ने अस्पताल को इस वायरस से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार बताया. वैसे सरकारी आदेश के बाद शहर के सभी सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थान बन्द कर दिया गया है. इसके अलावा शॉपिंग मॉल, पार्क, जिम और सिनेमाघर जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र को भी अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है.















