जमशेदपुर: जमशेदपुर के कुख्यात अपराधी अमरनाथ सिंह की हत्या के मामले में दुमका पुलिस ने जमशेदपुर पुलिस के साथ मिलकर जोरदार अभियान चलाकर काफी हथियार बरामद कर लिया है. यह दावा किया जा रहा है कि गाड़ी भी जब्त की गयी है. हालांकि, खुद दुमका पुलिस या जमशेदपुर पुलिस इसको लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रही है. पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है. जमशेदपुर पुलिस का कहना है कि जो भी सहयोग होगा, वह दुमका पुलिस को की जायेगी. दुमका पुलिस का कहना है कि अभी कुछ नहीं बताया जा सकता है, जांच की जा रही है. वहीं, सूत्र बता रहे है कि करीब 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.(नीचे भी पढ़े)
24 घंटे के बाद तक दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस की टीम ने जमशेदपुर पुलिस के सहयोग से इन सारे लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. अब तक कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गयी है. वहीं, यह कहा जा रहा है कि सीसीटीवी के फुटेज के अलावा अमरनाथ सिंह के साथ रहने वाले सारे लोगों का सीडीआर निकाला जा रहा है. इसके अलावा कई सारे तकनीकी पहलुओं के साथ तफ्तीश की जा रही है, जिससे हत्यारों की पहचान की जा सके और इसके सारे तथ्यों को उजागर किया जा सके. अगर सबकुछ ठीक रहा तो यह संभव है कि रविवार की शाम तक इस कांड का खुलासा दुमका पुलिस कर लेगी.



