जमशेदपुर : भाजपा में शामिल हुए कोल्हान के पूर्व डीआइजी सेवानिवृत आइपीएस राजीव रंजन सिंह ने बुधवार को जमशेदपुर के सोनारी पंचवटीनगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया. उन्होंने वहां मौजूद सेविका और सहायिका से बातचीत की, जिसमें उनको चौंकाने वाली जानकारी हासिल हुई. राजीव रंजन सिंह को सेविका और सहायिका ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में तीन साल से अंडा की सप्लाइ बंद कर दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
करीब छह माह से चावल भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. किसी तरह बच्चों को वहां की सेविका और सहायिका आहार उपलब्ध करा रही है. इन लोगों ने बताया कि पूर्व सीएम रघुवर दास के कार्यकाल में आंगनबाड़ी केंद्रों में अंडा की सप्लाइ की जाती थी, लेकिन अब बंद हो गया है. (नीचे भी पढ़ें)
आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका ने बताया कि वहां अनाज की सप्लाइ बंद है और पूछे जाने पर कोई स्पष्ट जानकारी तक नहीं दी जाती है. पूर्व डीआइजी राजीव रंजन सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड सरकार की नाकामी है कि बच्चो को पोषण आहार उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि डीसी को पत्र वे सौंपेंगे और जांच की मांग करेंगे.











