जमशेदपुर: मानगो थाने के सामने पुलिस ने शनिवार की रात एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया. चेकिंग अभियान में दो युवक पकड़े गए. युवक हेलमेट नहीं लगाए हुए थे. इसके अलावा इनकी एक गाड़ी के कागजात भी पूरे नहीं थे. इन्हें पकड़कर इनसे पूछताछ की जा रही है. यह अभियान मानगो इलाके में बदमाशों पर नकेल कसने के लिए चलाया गया. मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि एंटी क्राइम चेकिंग अभियान शाम को 7:00 बजे शुरू हुआ था. यह अभियान 9:00 बजे तक चला.(नीचे भी पढ़े)
अभियान के तहत ऑटो में लाल व ब्लू लाइट लगाकर चलने वाले ड्राइवरों को भी रोका गया. उनके ऑटो से लाल व ब्लू लाइट हटाई गई. इसके अलावा बुलेट में जो लोग साइलेंसर से पटाखे की आवाज निकालते हैं. उनको भी रोककर हिदायत दी गई. इस अभियान के तहत पारडीह चौक की तरफ से मानगो चौक की तरफ जाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई.




