जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में मलेरिया एवं डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए टाटा स्टील यूआइएसएल की ओर से आज एंटी मलेरिया लार्वा छिड़काव का कार्य प्रारंभ किया गया. यह कार्रवाई जुगसलाई के पार्षद अनिल मोदी एवं सत्यनारायण अग्रवाल (मुन्ना) द्वारा कल जिला सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल से मुलाकात कर क्षेत्र में तत्काल छिड़काव कराने की मांग उठाए जाने के बाद शुरू हुई है. (नीचे भी पढ़ें)

दोनों पार्षदों ने जुगसलाई के नागरिकों से भी अपने घरों एवं आसपास पानी जमा नहीं होने देने, स्वच्छता बनाए रखने तथा मच्छरों के प्रजनन को रोकने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है.



