
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में बाइक चोरी करने के मामले में।फरार चल रहे उलीडीह निवासी सोनू सिंह उर्फ चड्डे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. चड्डे के खिलाफ अप्रैल माह में सीतारामडेरा थाना में बाइक चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज थी, वह तब से फरार चल रहा था. इधर पुलिस ने बीते दिनों 17 वर्षीय नाबालिग को भगाने के मामले में पुलिस ने सिदगोड़ा निवासी मुन्ना लाल को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मुन्ना के पास से नाबालिग को बरामद किया है. शुक्रवार को नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया. दोनो आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.






