
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अनुषंगी कंपनी टीएसडीपीएल के दिवंगत कर्मचारी शिशिर सरकार के परिवार को टिस्को मिल्स को ऑपरेटिव सोसाइटी की तरफ से सहयोग राशि प्रदान की गई. सोसाइटी के सदस्य रहे शिशिर सरकार का निधन हो गया था, नियमानुसार उनके परिजन को आज 5,16,080 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई. उनके आवास पर सोसाइटी के कमेटी मेम्बर बिपुल सिंह, टीएसपीडीएल यूनियन के सहायक सचिव अनीश झा और सोसाइटी के सचिव पीएन चाकी द्वारा सहयोग राशि एवं सेटलमेंट राशि दिया गया.




