जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एसडीएसएम स्कूल के पास अपने एक साथी से मिलने गए युवक निखिल पांडे पर जानलेवा हमला हुआ. घटना रविवार दोपहर की है. हमलावरों ने निखिल पांडे को मारपीट कर घायल कर दिया और घायल हालत में ही उसे छोड़कर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने घायल निखिल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया.(नीचे भी पढ़े)
एमजीएम अस्पताल में डॉक्टरों ने निखिल को यह टीएमएच रेफर कर दिया है. उसके बाद निखिल को टीएमएच में भर्ती कराया गया. बताते हैं कि निखिल अपने साथी प्रभात से मिलने गया था. तभी वहां लोगों ने आकर झगड़ा किया और लाठी-डंडे व राड से निखिल पर हमला कर दिया.



