जमशेदपुर : टाटा पिगमेन्टस के संयोजन में चल रहे पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी एवं राममनोहर लोहिया सेवा संस्थान के 676वें नेत्र शिविर के तहत रविवार को 18 चिह्नित नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण संपन्न हुआ. इसमें प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ बी सिंह के नेतृत्व में उनकी सहयोगी टीम ने नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया. (नीचे भी पढ़ें)

ऑपरेशन सत्र के दौरान पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के साथ राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, समाजसेवी चन्द्रमोहन सिंह, सक्रिय कार्यकर्ता राकेश मिश्र, दीपक शर्मा, किशन अग्रवाल, चन्दन सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे. सोमवार को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों की अंतिम जांच के बाद उन्हें विदायी दी जायेगी. (नीचे भी पढ़ें)
इससे पूर्व ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों को आवश्यक दवा व चश्मे प्रदान किये जायेंगे एवं उन्हें आंखों की देखभाल की जानकारी भी दी जायेगी. सोमवार को नेत्र रोगियों के विदाई के अवसर पर टाटा पिग्मेन्ट्स की सीएसआर अधिकारी नवनीत कौर मुख्य रूप से उपस्थित रहकर नेत्र रोगियों को विदाई देंगी. (नीचे भी पढ़ें)
रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि रेड क्रॉस का 677वां नेत्र शिविर रचना हेल्थकेयर फाउंडेशन के सहयोग से 25 से 27 मार्च तक स्व रचना नरेड़ी की पुण्य स्मृति में रेड क्रॉस के पेट्रॉन सज्जन नरेड़ी एवं राहुल नरेड़ी के संयोजन में आयोजित किया जायेगा.



