जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत आदर्श नगर निवासी अमित गिरी पर फाइनांस कंपनी के एजेंट ने चापड़ से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना जुबली पार्क में उस वक्त हुई जब अमित अपने दोस्त के साथ बाइक पर खड़ा था. घटना के संबंध मेंबताया जाता है कि अमित ने बाइक की किश्त का भुगतान समय पर नहीं किया था. जिस पर फाइनांस कंपनी का एजेंट बाइक की चाबी छीनने लगा. इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. जिसके बाद एजेंट ने चापड़ निकालकर अमित पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.(नीचे भी पढ़े)
हमले में अमित के बाएं हाथ और पीठ पर गहरे जख्म आए हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसके हाथ का मांस बाहर निकल आया.घायल अवस्था में अमित को परिजनों ने इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.इधर,घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर पुलिस ने आरोपी एजेंट को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर एजेंट को चापड़ से हमला करने की नौबत क्यों आई. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.














