जमशेदपुर: जमशेदपुर के सितारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी में युवक पर चायनीज चापड़ से हमला किया गया है. घटना पूर्व विवाद को लेकर है. वहीं तीन युवकों ने मिलकर मुना मदक की बाइक को भी क्षतिग्रस्त किया है. चापड़ से हमला करने के बाद मुना के सिर पर गंभीर चोट लगी है, जहां इलाज के लिए युवक एमजीएम अस्पताल पहुंचा है. मुना ने बताया कि सोमवार को उसकी बहन की शादी एमजीएम थाना क्षेत्र के मुखियाडांगा में थी. डीजे बजाने के लिए कुछ मुखियाडांगा के ही युवक आये थे. उन सभी ने नशे धुत होकर गाली गलौज करने लगे. तभी मुना और उसके दोस्तों ने विरोध किया. नहीं माना तो उसने थप्पड़ मार दिया. (नीचे भी पढ़ें)
इसका बदला लेने के लिए मुना पर बीती रात रोहित द्वारा मारपीट की गयी. वहीं मुना मंगलवार सुबह अपने दोस्त को लेने बाराद्वारी आया था तो उन युवकों ने उसका बाइक क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं मुना के साथ चायनीज चापड़ से हमला भी किया गया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोंटे आयी है. मुना का आरोप है कि उस पर रोहित, शेखर और उनके एक दोस्त ने चापड़ से जानलेवा हमला किया है. घायल युवक मुख्य रूप से मुखियाडांगा का रहने वाला है.











