जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो पुल पर सोमवार को एक महिला ने अपने बच्चे के साथ स्वर्णरेखा नदी में कूदने की कोशिश की. राहगीरों ने उसे देखा और तुरंत बचाया. इससे पुल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला बच्चे को लेकर पुल के किनारे पहुंची थी. छलांग लगाने के प्रयास के दौरान लोगों ने फुर्ती दिखाते हुए उसे रोका. राहगीरों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया. पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ ले गई. (नीचे भी पढ़े)

उसकी पहचान सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भालूबासा निवासी रिंकी मुखी के रूप में हुई है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, महिला पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव में थी. हालांकि, यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी साफ नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.




