जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के गाढ़ाबासा के रहने वाले सिक्योरिटी गार्ड देव ने पारिवारिक विवाद में अपने हाथ की नस काट ली है. हाथ की नस काट कर उसने आत्महत्या की कोशिश की. उसकी मां ने फौरन देव को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है. एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी में देव का इलाज चल रहा है. बताते हैं कि देव का पिता धर्मेंद्र जैन बस का कंडक्टर है. वह अपनी पत्नी से अक्सर लड़ाई झगड़ा करता रहता है. धर्मेंद्र जैन ने देव से कहा कि वह अपने माता और पिता में से एक को चुन ले और उसी के साथ रहे. इसी बात को लेकर देव मानसिक तनाव में था और उसने बुधवार को हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की है. देव की मां ने बताया देव के पिता अक्सर नशे की हालत में घर आते है.











