
जमशेदपुर: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत निर्मलनगर निवासी जानकी देवी ने अपने घर में फांसी लगा ली. जानकारी मिलने पर जानकी के पति अरविंद ने उसे तत्काल फंदे से उतारा और इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले गए.(नीचे भी पढ़े)
स्थिति बिगड़ने पर उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया. फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. अरविंद फल बेचकर गुजारा करता है. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह उनकी पत्नी और उसके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद जानकी गुस्से में अपने कमरे में गई और फांसी लगा ली.














