
जमशेदपुर : एक करोड़ का इनामी नक्सली और सीपीआई माओवादी के पोलित ब्यूरो के सदस्य प्रशांत बोस उर्फ बूढ़ा उर्फ किशन दा को झारखंड एसटीएफ ने उनकी पत्नी शीला मरांडी के साथ गिरफ्तार किया है. प्रशांत की गिरफ्तारी कांड्रा थाना क्षेत्र से की गई है. एसटीएफ उसे गिरफ्तार कर अपने साथ रांची ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रांची से आई एसटीएफ ने देर रात छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया है. प्रशांत बोस मूल रूप से पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के जादवपुर का रहने वाला है.













