
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित न्यू रानी कुदर में खाली पड़े टाटा स्टील के क्वार्टरों से ईंट, दरवाजे-खिड़कियां और लोहे के एंगल की खुलेआम चोरी हो रही है. इसकी भनक लगते ही कदमा थाना पुलिस ने छापेमारी करते हुए ऑटो जब्त किया है. जिसमें ईंट और एंगल लदे बताए जा रहे हैं. हालांकि कदमा थाना पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाहरी लोगों द्वारा हर दिन टाटा स्टील के खाली पड़े क्वार्टरों में तोड़फोड़ कर ईंट और एंगल के अलावा दरवाजे व खिड़कियों की चोरी की जाती है. इससे आसपास रह रहे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस की छापेमारी हुई है. पुलिस अपने साथ एक ऑटो जब्त कर थाना ले गई है. किसी की गिरफ्तारी हुई है या नहीं, इसकी जानकारी भी नहीं मिल सकी है.





