जमशेदपुर : बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की तैयारी की समीक्षा बैठक जमशेदपुर के सोनारी के बाबा भूतनाथ मंदिर के प्रांगण में हुई. बैठक के बाद अयोध्या से आए महंत देव दास जी एवं महंत प्रसन्ना दास जी द्वारा बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के कार्यक्रम के प्रचार प्रसार हेतु सोनारी में पोस्टर का विमोचन किया गया. प्रकाशित पोस्टर में मोबाइल नंबर के साथ-साथ सारी जानकारियां दी गई है जिससे कांवर यात्रा में शामिल होने वाले शिव भक्तों को को पंजीयन हेतु किसी प्रकार की परेशानी ना हों. मौके पर उपस्थित संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया कि पहली बार संघ द्वारा सोनारी और कदमा के लोगों को कांवर यात्रा में ले जाने का कार्य किया जा रहा है. विकास सिंह ने कहा कि जितने लोगों का पंजीयन होगा, उन्हें कुशलतापूर्वक बिना किसी परेशानी के यात्रा में ले जाने का प्रयास किया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)
सोनारी और कदमा के संयोजक अरविंद महतो ने बताया कि लगातार शिवभक्त लगातार पंजीयन हेतु संपर्क बनाए हुए हैं. महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में पंजीयन हेतु अधिक आ रही है. विकास सिंह ने बताया कि रास्ते में पड़ने वाले सारे धर्मशाला पहले ही आरक्षित कर लिए गए हैं, जिससे जत्थे में शामिल हुए कांवरियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो. कार्यक्रम में मनोरंजन एवं थकान दूर करने हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. सभी पड़ावो सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा, जिसके लिए पश्चिम बंगाल के आसनसोल और खड़गपुर से कलाकारों को आरक्षित कर लिया गया है. यात्रा 16 जुलाई को जमशेदपुर से सुल्तानगंज के लिए बसे, छोटी गाड़ियां और ट्रेन से रवाना होगी. सोनारी के बाबा भूतनाथ मंदिर में मुख्य रूप से अयोध्या से आए महंत देवदास एवं प्रसन्ना दास के साथ विकास सिंह, अरविंद महतो ,रवि शंकर सिह ,भूषण पाठक ,अशुतोष सिंह ,संजय तिवारी ,बिनोद सिंह,रामाशंकर यादव , जितेन्दर सिंह ,पप्पू वर्मा ,सुनील सिंह मास्टर ,अरविंद पाँल ,अवध बिहारी सिंह,राज शर्मा ,अरविंद मिश्रा, मुन्ना राम, शिव कुमार यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे.











