
जमशेदपुर : यास तूफान की वजह से खरकाई नदी बड़ौदा घाट मंदिर के किनारे एक साढ़े 6 फीट का अजगर सांप कहीं से बह कर आ गया था. नदी का जलस्तर कम होने के कारण अजगर सांप ऊपर की ओर आ गया. इसी दौरान नदी के घटते हुए जल स्तर को देखने अपनी टीम के साथ पहुंचे बिजय कुमार सिंह (मोनू) की सांप पर नजर पड़ी. सिंह ने बताया कि देखने के बाद अविलंब अपने मानव धर्म को निभाते हुए उस सर्प की रक्षा के लिए अपने मेरे मित्र सर्प रक्षक मिथिलेश श्रीवास्तव उर्फ छोटू को फोन पर सूचना देकर बुलवाया. उसके बाद उस सांप को उनके द्वारा रेस्क्यू और उसका पंचनामा करवा कर उसको सुरक्षित स्थान पर भेजने का आग्रह किया.
[metaslider id=15963 cssclass=””]






