
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत पोस्तोनगर में ताश खेल रहे बुजुर्गों की पुलिस ने पिटाई कर दी. इस घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव कर दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया. मामला बिगड़ता देख पुलिस ने क्यूआरटी की एक टुकड़ी और वज्र वाहन की एक टुकड़ी को बागबेड़ा थाने के बाहर तैनात किया गया है. इस घटना के बाद इलाके में तनाव को स्थिति पैदा हो गई है. इधर सूचना पाकर सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट भी मौके पर पहुंचे है. फिलहाल थाने में पूछताछ जारी है.






