जमशेदपुर: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू में पुराने विवाद में कुछ लोगों ने रंजीत पांडेय की दुकान बंद करा दी. दरअसल, जब रंजीत पांडेय दुकान खोल रहे थे तभी वहां आरोपित पहुंच गए और धमकी देते हुए दुकान बंद करा दी. बताते हैं कि तीन दिन तक दुकान बंद रही. बाद में पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद हस्तक्षेप कर दुकान खुलवाई. अब पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
रंजीत पांडेय हरहरगुट्टू के जोगी होटल के पास के रहने वाले हैं. उनकी हरहरगुट्टू में साईं मेडिकल के नाम से दुकान है. बताते हैं कि उनका उमा शंकर सिंह एवं अन्य से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है. यह किसी हादसे के बाद पैसे के लेन-देन का मामला है. बताते हैं कि इसी विवाद में आरोपी आठ मई को साईं मेडिकल स्टोर पर पहुंचे और वहां झगड़ा हुआ. रंजीत पांडेय का आरोप है कि उमा शंकर सिंह के साथ समरजीत सिंह, अजय सिंह और अन्य लोग थे. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है कि मामला क्या है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)
दूसरी घटना में बागबेड़ा थाना क्षेत्र के घाघीडीह गंगोत्री कालोनी की सावित्री कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि पड़ोसी मथुरा प्रसाद ने अपने परिवार के साथ मिल कर उनके साथ मारपीट की है. यही नहीं उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गयी है. घटना 12 मई की बताई जा रही है. इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है.



