चाकुलिया: चाकुलिया के भालुकबिंदा के पास गुरूवार को शहीद चानकु महतो की मूर्ति अनावरण सह समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शामिल हुए. मौके पर लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष दुर्गा दत्त लोधा, सचिव दीपक झुनझुनवाला, उपाध्यक्ष राजेश लोधा और मनोज अग्रवाल ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मिलकर ज्ञापन सौंपा. संघ के सदस्यों ने ज्ञापन सौंपकर मांग किया है कि चाकुलिया में बंद पड़े हवाई अड्डे को मेक इन इंडिया पहल के तहत पुनर्जीवित करने की मांग की है. ज्ञापन में कहां है की यह हवाई अड्डा द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बनाया गया था और बाद में बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के दौरान मुक्ति वाहिनी के लिए प्रशिक्षण मैदान के रूप में उपयोग किया गया था.यह एशिया का दूसरा सबसे बड़ा हवाई अड्डा है और लगभग 550 एकड़ में फैला है. (नीचे भी पढ़े)
गौरव का प्रतीक होने के अपने ऐतिहासिक महत्व के बावजूद यह स्थल आधुनिक समय में अप्रयुक्त है मेक इन इंडिया पहल के तहत इस हवाई अड्डे को पुनर्जीवित करने से इसकी विशाल क्षमता का पता चल सकता है. हम इस रक्षा विनिर्माण के केंद्र सैन्य प्रशिक्षण सुविधा या कारगो हवाई अड्डे में बदलने का प्रस्ताव करते हैं. इस तरह के विकास से न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत होगी बल्कि पर्याप्त आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा, इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे. हवाई अड्डे स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए आवश्यक है. चाकुलिया के हवाई अड्डा पुनर्जीवित होने से इसकी उपस्थिति से स्थानीय निवासियों को सीधे लाभ मिलेगा और विभिन्न क्षेत्रों में विकास और समृद्धि को बढ़ावा मिलता है, जिससे समग्र अर्थव्यवस्था में वृद्धि होती है. ज्ञापन में इस ऐतिहासिक स्थल में नयी जान फुकने,इसे प्रगति और विकास की किरण में बदलने के लिए राज्यपाल से हस्तक्षेप का अनुरोध किया है.



