जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा जैसे सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके में गंदगी का अंबार है. हालात यह है कि यहां की मुख्य सड़क की सफाई तक नहीं हो पा रही है. मुख्य सड़क की 70 फीसदी हिस्सा कचरा से भर गया है. लेकिन इसकी सफाई कराने वाला कोई नहीं है. हालात यह है कि वहां के जनप्रतिनिधि चुनाव के बाद से फोटो खिंचाने के बाद से इसकी सफाई का कोई स्थायी रोडमैप नहीं बना पाये है कि इसका स्थायी समाधान निकल सके.(नीचे भी पढ़े)
स्थिति गंभीर गंदगी के आलम में रहने पर लोग मजबूर है. बागबेड़ा का यह इलाका पूरी तरह घनी आबादी का क्षेत्र है. आसपास बाजार है. हजारों गाड़ियां और हजारों लोग आना जाना करते है, लेकिन किसी तरह का कोई कदम नहीं उठाया जाता है.



