रामगोपाल जेना/चाईबासा : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से चाईबासा विधिज्ञ परिषद् भवन (बार एसोसिएशन भवन) का शिलान्यास किया. इस अवसर पर चाईबासा बार परिसर में राज्य के राजस्व, भूमि सुधार विभाग एवं परिवहन विभाग के मंत्री दीपक बिरुआ के नेतृत्व एवं सिंहभूम सांसद जोबा माझी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद शाकिर, जिला परिषद अध्यक्ष सुश्री लक्ष्मी सुरेन भी मौजूद रहे. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर उपायुक्त चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद, झारखंड बार काउंसिल के सदस्य अनिल कुमार महतो सहित अन्य उपस्थित रहे. उक्त बार एशोसिएशन भवन का निर्माण 4 करोड़ 96 लाख 22 हजार रुपए की लागत से होगा.




