जमशेदपुर : रेल संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से रांची में शिष्टाचार मुलाकात की. इन लोगों ने मांग की कि टाटा जयनगर ट्रेन को प्रतिदिन नए कोच के साथ चलाया जाये क्योंकि इस ट्रेन का टिकट हमेशा फुल रहता है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसके अलावा नियोजन नीति में मैथिली, अंगिका, भोजपुरी, मगही भाषा को शामिल किया जाये.(नीचे भी पढ़े)
मंत्री ने दोनों समस्या को काफी गंभीरता से लिया और रेल मंत्रालय को पत्र लिखने की पहल करने का आश्वासन दिया. नियोजन नीति के संबंध में मैथिली, अंगिका, भोजपुरी और मगही को शामिल करने के लिए वो खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन दी है और तत्पर होकर संज्ञान लेने की बात कही हैं. प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से ज्योति मिश्रा, रश्मि चौधरी, माला चौधरी, प्रियंका चौधरी, रूबी झा, चंदा मिश्रा, नीतू



