जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागुनहातू स्टेडियम में आगामी 32वें श्री सार्वजनिक रावण दहन महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ. कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर रावण दहन महोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ किया गया. उपस्थित सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बागुनातु क्षेत्र में आयोजित होने वाला यह रावण दहन महोत्सव विगत 32 वर्षों से सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता का प्रतीक रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
महोत्सव में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं श्रद्धालु शामिल होते हैं. भूमि पूजन कार्यक्रम में रावण दहन समिति के संरक्षक अनुभव सिन्हा, सचिव शशिबीर राणा, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र मास्टर एवं सुबुर दास सहित सुरेश कालिंदी, केपी पाल, राहुल, भास्कर, राजू, लक्ष्मी कालिंदी, जी. नागेश्वर राव, कमल नमाता, मचिंदर निषाद, गिरधारी, लालू जायसवाल तथा सुभाष परमानिक उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में महिलाओं की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही. इस मौके पर पुतुल सिंह, मिनी सिंह एवं उत्तरा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भूमि पूजन में भाग लेकर आयोजन की सफलता की कामना की. समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से आगामी रावण दहन महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है.















