• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, September 26, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur bindal mall firing : सोनारी बिंदल मॉल के उडुप्पी रेस्टोरेंट फायरिंग को लेकर जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने उठाये सवाल, पुलिस को घेरा, राजनीतिक संरक्षण का खुलासा करने का बढ़ाया दबाव

Jamshedpur bindal mall firing : सोनारी बिंदल मॉल के उडुप्पी रेस्टोरेंट फायरिंग को लेकर जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने उठाये सवाल, पुलिस को घेरा, राजनीतिक संरक्षण का खुलासा करने का बढ़ाया दबाव
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित बिंदल मॉल स्थित उडुप्पी रेस्टोरेंट में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि जिस बेखौफ तरीके से अपराधियों ने गोलीबारी की और फिर बाइक से आराम से निकल गए, उससे साफ है कि अपराधियों में पुलिस का कोई भय नहीं रह गया है. जमशेदपुर में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से आम जनता में भय और आतंक का माहौल बन रहा है. सरयू राय ने कहा कि घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी नहीं की थी. उनका कहना था कि टोल ब्रिज, डोबो जाने वाले रास्ते और एक्सएलआरआई की ओर जाने वाले मार्ग पर तत्काल बैरिकेडिंग की जाती तो अपराधियों के भागने के रास्ते बंद किए जा सकते थे. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि उडुप्पी रेस्टोरेंट की घटना में अपराधियों की तस्वीरें सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रही हैं और बाइक का नंबर भी नजर आ रहा है. ऐसे में मामले का उद्भेदन कठिन नहीं होना चाहिए. यह इतनी साफ-सुथरी और आसान घटना है कि बिना एसआईटी गठित किए भी अपराधियों तक पहुंचा जा सकता था. सरयू राय ने बताया कि उन्होंने इस मामले में एसएसपी से भी बात की. उन्होंने एसएसपी से कहा कि आम जनता में यह धारणा बन रही है कि जमशेदपुर में पुलिसिंग हो ही नहीं रही है. पुलिस की प्राथमिकता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. इस पर एसएसपी ने उनसे रात में शहर में घूमने की बात कही. एसएसपी की बात पर सरयू राय ने उनसे सवाल किया कि आपके रात में घूमने से कानून-व्यवस्था की स्थिति पर क्या प्रभाव पड़ रहा है और आम जनता के मनोबल पर उसका क्या असर हो रहा है, इस पर भी विचार होना चाहिए. श्री राय ने कहा कि पुलिस को अपनी साख बचाने के लिए ठोस कार्रवाई करनी होगी. (नीचे भी पढ़ें)

सक्षम और मेहनती पुलिस अधिकारियों को थानों की जिम्मेदारी मिलनी चाहिए. थानेदारों पर भी नकेल कसनी होगी. सरयू राय ने आरोप लगाया कि अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिलने की धारणा लगातार मजबूत हो रही है. उन्होंने कहा कि अपराधी-राजनेता-पुलिस का गठजोड़ यदि कहीं मौजूद है तो उस पर प्रहार करना जरूरी है. श्री राय के अनुसार, ऐसे तत्वों के रहते एसएसपी चाहे जितना प्रयास कर लें, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव नहीं होगा. सरयू राय ने निखार सबलोक हत्याकांड का उल्लेख करते हुए कहा कि अशोक सिंह राघव का मोबाइल जब्त किया गया है. कहा जा रहा है कि मोबाइल में महत्वपूर्ण सूचनाएं हैं. राघव की जिन-जिन लोगों से बातचीत हुई है, उसकी जांच कर उसे केस डायरी का हिस्सा बनाया जाना चाहिए. उन्होंने पुलिस से यह भी स्पष्ट करने को कहा कि अशोक राघव की सोने की चेन बरामद हुई है या नहीं? सरयू राय ने दावा किया कि राघव से कुछ बड़े पुलिस अधिकारियों की भी बातचीत हुई थी और उसे मदद का आश्वासन दिए जाने की बात कही जा रही है. उन्होंने कहा कि इन तमाम पहलुओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. सरयू राय ने कहा कि एसएसपी को पिछले पांच महीनों में जमशेदपुर में हुई सभी प्रमुख आपराधिक घटनाओं की समीक्षा कर उसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेजनी चाहिए. यदि किसी मामले में राजनेताओं और अपराधियों के संबंध सामने आते हैं तो पुलिस को इसकी जानकारी भी सार्वजनिक करनी चाहिए. पुलिस को यह भी देखना चाहिए कि थानों को अपराधियों की गतिविधियों की जानकारी किस स्तर तक मिलती है और थाना स्तर से एसएसपी तक कितनी सूचनाएं पहुंचती हैं. कितने थानेदार एसएसपी को सूचना देते हैं और कितनों पर कार्रवाई होती है, यह भी पुलिस को बताना चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)

सरयू राय ने कहा कि उडुप्पी रेस्टोरेंट गोलीकांड की जांच केवल हमलावरों की तलाश तक सीमित नहीं रहे. पुलिस को यह भी जांच के घेरे में लाना चाहिए कि जिन लोगों को गोली लगी है, उनका चरित्र कैसा है, उनका उठना-बैठना किन लोगों के साथ रहा है. अगर संरक्षण देने वाले लोगों तक पुलिस नहीं पहुंचेगी तो अपराध की घटनाएं जारी रहेंगी और अपराधियों का मनोबल बढ़ता रहेगा. उडुप्पी रेस्टोरेंट में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी यह बताने के लिए पर्याप्त है कि अपराधियों का मनोबल किस स्तर तक बढ़ गया है. पुलिस को अब केवल अपराधियों को पकड़ने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपराध के पीछे मौजूद पूरे नेटवर्क और संरक्षण तंत्र तक पहुंचना चाहिए.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur night patrolling drive – बिष्टुपुर में पुलिस ने चलाया रात्रि गश्ती अभियान, लोगों से सहयोग की अपील
खबर

Jamshedpur night patrolling drive – बिष्टुपुर में पुलिस ने चलाया रात्रि गश्ती अभियान, लोगों से सहयोग की अपील

September 26, 2026
Jamshedpur marine drive accident : सोनारी के मरीन ड्राइव हादसा : सार्थक, नमन और वंशिका के परिजनों से मिले पूर्व सीएम रघुवर दास और विधायक सरयू राय, जताई गहरी संवेदना
खबर

Jamshedpur marine drive accident : सोनारी के मरीन ड्राइव हादसा : सार्थक, नमन और वंशिका के परिजनों से मिले पूर्व सीएम रघुवर दास और विधायक सरयू राय, जताई गहरी संवेदना

September 26, 2026
Jamshedpur suvarna vanik samaj : सुवर्ण वणिक समाज के सोनारी शाखा अध्यक्ष बने राजू दास, महिला कमेटी की अध्यक्ष मिठू चंद्र बनी, नयी कमेटियां गठित
खबर

Jamshedpur suvarna vanik samaj : सुवर्ण वणिक समाज के सोनारी शाखा अध्यक्ष बने राजू दास, महिला कमेटी की अध्यक्ष मिठू चंद्र बनी, नयी कमेटियां गठित

September 26, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur post department- डाक विभाग और जिला प्रशासन के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर, उपायुक्त से डाक विभाग प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

jamshedpur police success- जुगसलाई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, घोड़ा चौक के पास 17 किलो गांजा के साथ युवक को धर दबोचा, सूटकेस, पिट्ठू बैग व आई फोन बरामद, बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला है युवक, देखिए video

jamshedpur ngt team inspection: हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में व्यापक प्रदूषण की शिकायत पर एनजीटी की टीम ने की जांच, एडीसी ने एक किमी क्षेत्र में पैदल घूमकर देखी प्रदूषण की स्थिति, एनजीटी को भेजी जाएगी रिपोर्ट

Jamshedpur border area body found – कपाली नदी घाट में मिला अज्ञात वृद्धा का शव, इलाके में सनसनी

jamshedpur Shrimad Bhagwat Katha- श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ रविवार से

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur post department- डाक विभाग और जिला प्रशासन के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर, उपायुक्त से डाक विभाग प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

jamshedpur police success- जुगसलाई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, घोड़ा चौक के पास 17 किलो गांजा के साथ युवक को धर दबोचा, सूटकेस, पिट्ठू बैग व आई फोन बरामद, बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला है युवक, देखिए video

jamshedpur ngt team inspection: हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में व्यापक प्रदूषण की शिकायत पर एनजीटी की टीम ने की जांच, एडीसी ने एक किमी क्षेत्र में पैदल घूमकर देखी प्रदूषण की स्थिति, एनजीटी को भेजी जाएगी रिपोर्ट

Jamshedpur border area body found – कपाली नदी घाट में मिला अज्ञात वृद्धा का शव, इलाके में सनसनी

jamshedpur Shrimad Bhagwat Katha- श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ रविवार से

DBMS College of Education-किताबों से निकले व्यावसायिक विचार, विद्यार्थियों ने दिखाई उद्यमिता की नई सोच, डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘बैटल ऑफ द बुक्स’का आयोजन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News