जमशेदपुर : बंग समाज आगामी 19 मार्च को बिष्टुपुर गोपाल मैदान में बंग उत्सव का आयोजन करेगा. यह बंग उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा. इस उत्सव में पूरे जिले के बंगाली समाज के लोग जुटेंगे.(नीचे भी पढ़ें)
बंग उत्सव समिति ने मंगलवार को मिस्टी इन होटल में कार्यक्रम आयोजित कर मातृभाषा दिवस भी मनाया गया. इसके अलावा बंग उत्सव के लिए बनाये गए थीम सांग की भी लांचिंग की गई. इस मौके पर बंग उत्सव समिति के चेयरमैन तापस मित्रा भी मौजूद थे. बंग उत्सव समिति की अपर्णा गुहा ने बताया कि 19 मार्च को गोपाल मैदान में आयोजित बंग उत्सव में पूरे कोल्हान से बंगाली समाज के लोग जुटेंगे.











