
जमशेदपुर : जमशेदपुर न्यायालय में जमशेदपुर बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. नामांकन के आखरी दिन सोमवार को 35 अधिवक्ताओं ने अलग अलग पद के लिए निर्वाचन पदाधिकारी को नामांकन पत्र सौंपा. वहीं कुल 6 नामांकन फार्म की बिक्री की गई. अब तक कुल 85 अधिवक्ताओं ने अपनी दावेदारी भर दी है. मंगलवार को छंटनी की जाएगी जिसके बाद फाइनल लिस्ट तैयार किया जाएगा. हालांकि कुछ अधिवक्ताओं का नाम वोटर लिस्ट में नहीं होने के कारण वरिष्ट अधिवक्ता ने जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने निर्वाचन पदाधिकारी को नामांकन की तिथि बढ़ाने के लिए आवेदन दिया है.
पदाधिकारियों ने आवेदन को स्वीकार करते हुए जमशेदपुर डिस्ट्रीक्ट बार एंड ओब्जरवर के चेयरमैन से नामांकन की तिथि बढ़ाने की मांग की है. जेएसबीसी के आदेश आने के बाद नामांकन की तिथि बढ़ाई जा सकती है. निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश चंद्र चौधरी ने बताया कि कुल 1346 रजिस्टर्ड वोटर है, 200 से ज्यादा वोटरों ने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए आवेदन दिया है. इनमें कुछ ऐसे वोटर भी है जो नामांकन करना चाहते है पर वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने पर नामांकन नहीं कर पा रहे है. इन्ही कारणों से तिथि बढ़ाने की मांग की गई है. आदेश आते ही नामांकन की तिथि बढ़ा दी जाएगी. उन्होने बताया कि अब तक कुल 85 लोगो ने नामांकन किया है जबकि 104 फार्म की बिक्री हुई है.

सोमवार को इन्होने किया नामांकन
अध्यक्ष पद के लिए अजीत अंबष्ट और दुधनाथ पांडा ने नामांकन किया वहीं महासचिव पद के लिए त्रिलोक नाथ ओझा और कुमार राजेश रंजन के नामांकन किया. उपाध्यक्ष पद के लिए विजय शंकर पाठक , रवि शंकर त्रिपाठी, मोहम्मद कासिम, सुधीर कुमार प्रजापति, ओंकार नाथ अरुण, कोषाध्यक्ष पद के लिए जयंतो डे, सहायक कोषाध्यक्ष पद के लिए हरबिलास दास, दीपक कुमार सिंह, संयुक्त सचिव संजय कुमार सिंह, अक्षय झा, नवल किशोर, अभिषेक झा, प्रकाश बागती, सुब्रत कुमार मंडल, दिलीप महतो, कार्यकारणी सदस्य पद के लिए अरशद अंसारी, संजीव कुमार, राहुल राय, अभय कुमार सिंह, खोगन चंद्र महतो, रेखा सिंह, ममता सिंह, विशंभर साहू, बेबी कुमारी, आफताब आलम, अनिल शर्मा, अनिल दास, विनोद कुमार मिश्रा, मनप्रीत सिंह, ललिता कुमार बबली और मनीष कुमार मिश्रा ने नामांकन किया.







