
जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के महासचिव अनिल तिवारी के खिलाफ बिरसानगर एससी-एसटी थाना में जातिसूचक शब्द और सबके सामने महिला पूजा कुमारी का चरित्रहनन करने और गाली गलौज देकर जूता मारकर बाहर निकालने को लेकर एक एफआइआर दायर किया गया है. बिरसानगर एससी-एसटी थाना मेंकेस संख्या 07/2022 दर्ज किया गया है, जिसमें अनिल तिवारी को मुख्य आरोपी बनाया गया है. उनके साथ अधिवक्ता मिथलेश पांडेय, पुष्पा कुमारी समेत अन्य को आरोपी बनाया गया है. उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 324, 504, 506,34 के अलावा एससी ए्टी एक्ट के तहत मुकदमा दायर किया गया है. पूजा कुमारी ने 12 मार्च को ही यह केस दायर किया है. एफआइआर में कहा गया है कि वे अपने किसी काम से 21 जनवरी 2022 को अपने अधिवक्ता श्वेता कुमारी से मिलने गयी थी. (नीचे देखे पूरी खबर)

बिरेंद्र सिंह, उसका बेटा विराट सिंह उर्फ सन्नी बाप बेटा ने मिलकर साजिश रचा था, जिसको लेकर मेरा केस चल रहा है. यौन शोषण का केस संख्या 236 दायर है. जब वह अधिवक्ता से मिलने गयी थी, तब अधिवक्ता साथियों के साथ अनिल तिवारी, मिथलेश पांडेय और अन्य ने आकर उनके साथ गंदी-गंदी गालियां दी और डोमिन कहकर जूता मारकर कोर्ट से बाहर निकलने की धमकी देते हुए यह भी बोला कि डोमिन कहा जायेगी, एसपी-डीएसपी मेरा पॉकेट में रखते हैं. जब दोबारा कोर्ट में देखेंगे तो जान से मार देंगे. वह कोर्ट के बाहर निकली तो अपनी गाड़ी संख्या जेएच 05सीटी-4049 लेकर निकलनी चाही तो उसकी चाभी छीन ली गयी. उसने आरोप लगाया है कि अधिवक्ता पुष्पा कुमारी अपनी महिला अधिक्ताओं के साथ आकर उसके साथ मारपीट की है. इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मामले की जांच के लिए जांच अधिकारी बिरेंद्र राम को लगाया गया है. हालांकि, इस मामले में पहले ही अधिवक्ता अनिल तिवारी ने कहा है कि उक्त महिला काफी दिनों से बेवजह हंगामा कर रही है. कोर्ट में हंगामा रोकने पर यह अनर्गल आरोप लगा रही है.




