
जमशेदपुर : जमशेदपुर बार एसोसिएशन की अपील के बावजूद कई लोग अब भी कोर्ट जा रहे है और अपना कामकाज कर रहे है. कोरोना को देखते हुए जमशेदपुर डिस्ट्रीक्ट बार एसोसिएशन ने 27 जुलाई से लेकर 7 अगस्त तक कोर्ट के कामकाज से अपने को अलग रखने की घोषणा की थी ताकि कोरोना के चेन को तोड़ा जा सके और कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके. इस दौरान जमशेदपुर बार एसोसिएशन की ओर से अपील की गयी कि इस दौरान कोई भी वकील काम करने के लिए कोर्ट नहीं जायेगा. कोरोना के रोकथाम के लिए अध्यक्ष, महासचिव समेत तमाम पदाधिकारियों ने निर्देश जारी किया था. इसके आलोक में यह देखा गया कि कई लोग अब भी कोर्ट में ड्यूटी कर रहे है और काम करने के लिए आये हुए है. इसके बाद एक चेतावनी नोटिस जारी किया गया है. इस नोटिस में कहा गया है कि कई लोग ऐसे है, जो रोको के बावजूद कोर्ट आ रहे है, जो गलत है और संस्था के खिलाफ किया जा रहा कार्य है. ऐसे लोगों के खिलाफ अब सारे बेनीफिट से दूर करने, सदस्यता से सस्पेंशन करने और सदस्यता समाप्त करने जैसी कार्रवाई की जा सकती है.















