
जमशेदपुर : वैश्विक संकट कोरोना संक्रमण को लेकर 90 दिनों से बंद शहरी क्षेत्र के कपड़ों और जूतों की दुकानों को खोलने का झारखंड सरकार ने आदेश जारी कर दिया है. वहीं आज 90 दिनों बाद अपने दुकान खोलने पहुंचे दुकानदारों का दर्द इस दौरान साफ देखा गया. जहां दुकानदारों ने बताया कि वैश्विक संकट के इस दौर में पिछले 90 दिनों से उनका कारोबार पूरी तरह से ठप है. जिससे उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति आन पड़ी है.
इन्होंने झारखंड सरकार और देश के प्रधानमंत्री से राहत दिए जाने की मांग की है. साथ ही उन्होंने मांग की है कि इन्हें कुछ आर्थिक सहयोग भी दी जाए, जिससे इनका कारोबार फिर से पटरी पर आ सके. वही चीन संकट को लेकर कपड़ा कारोबारियों में आक्रोश है. इन्होंने चीन का हर स्तर पर विरोध किए जाने की मांग की है. और कहा है कि वे अपने यहां ना चीनी उत्पाद बेचेंगे, ना ही बाजार में कहीं बिकने देंगे.







