• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 24, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur-bharat-band-impact-जमशेदपुर में भारत बंद का मिलाजुला असर, साकची बाजार में भिड़े दुकानदार और कांग्रेसी-video, सत्ता की दिखी हनक-बिष्टुपुर गोलचक्कर पर झामुमो ने लगाया लंगर, कांग्रेस के कुमार गौरव व इमरान अली भी जमशेदपुर में बंद कराते नजर आये, झामुमो-कांग्रेस-वामपंथी दल-राजद समेत कई आदिवासी संगठनों ने कराया बंद, एक क्लिक में देखें कैसा रहा जमशेदपुर के शहर और गांव में बंद का असर, देखें-बंद का video-photo-एक क्लिक में

December 8, 2020
in खबर
0
jamshedpur-bharat-band-impact-जमशेदपुर में भारत बंद का मिलाजुला असर, साकची बाजार में भिड़े दुकानदार और कांग्रेसी-video, सत्ता की दिखी हनक-बिष्टुपुर गोलचक्कर पर झामुमो ने लगाया लंगर, कांग्रेस के कुमार गौरव व इमरान अली भी जमशेदपुर में बंद कराते नजर आये, झामुमो-कांग्रेस-वामपंथी दल-राजद समेत कई आदिवासी संगठनों ने कराया बंद, एक क्लिक में देखें कैसा रहा जमशेदपुर के शहर और गांव में बंद का असर, देखें-बंद का video-photo-एक क्लिक में
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
साकची गोलचक्कर पर धरना देते इमरान अली, कुमार गौरव, पारितोष सिंह, संजीव सिंह, रामाश्रय प्रसाद व अन्य.

जमशेदपुर : कृषि बिल के खिलाफ किसानों के भारत बंद के समर्थन में जमशेदपुर भी बंद रहा. इस बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला. लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया. कई जगहों पर तो रोड जाम किया. इसके अलावा बंद के दौरान सत्ता की हनक भी देखने को मिली. यहां बिष्टुपुर गोलचक्कर पर सड़क को बंद कर लोगों ने लंगर लगाकर यह एहसास कराया कि सत्ता उनकी है और झामुमो ही ऐसी कर सकती थी. बिष्टुपुर थाना के सामने के गोलचक्कर को ही बंद कर लोगों ने वहां खाना खाया और बाजार को बंद कराया.

साकची में दुकानदार और बंद समर्थकों के टकराव का वीडियो.

इस बीच साकची गोलचक्कर से बंद कराने के लिए साकची बाजार गये कांग्रेसियों और दुकानदारों में जमकर झड़प भी हो गयी. साकची गोलचक्कर से साकची बाजार की इंट्री पर स्थित पाराडाइज कपड़े की दुकान को बंद कराने के लिए कांग्रेसियों का जत्था वहां पहुंचा तो लोगों ने जमकर हंगामा किया. दुकानदारों ने दुकान को बंद करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया.

काफी बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ और दुकान को बंद कराया गया. इधर, पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश प्रभारी इमरान अली एवं प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव के नेतृत्व में साकची में देशव्यापी बंद को सफल बनाने के लिए जोरदार बाइक रैली निकाली गई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. रैली गोविंदपुर, टेल्को, गोलमुरी होते हुए साकची बाजार में पहुंचकर आमलोगों से अपील की, जिसमें मौजूद दुकानदारों ने स्वतः समर्थन किया और सभी दुकान बंद किया. प्रभारी इमरान अली ने कहा कि जिस तरह से आज पूरे देश में किसानों, युवाओं और महिलाओं के खिलाफ लगातार अत्याचार कर रही है उसका विरोध सड़क से सदन तक किया जाएगा. प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य का जिस तरह से नई बिल में कहीं भी जिक्र नहीं है इससे इस मोदी सरकार की ओछी मानसिकता नजर आ रही है.

कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग को जिस तरह जिक्र किया गया है उससे ब्रिटिश शासन की याद दिला रही है जिसमें हफिम की खेती ज़बरदस्ती करवाई जाती थी. द को सफल बनाने मे रामाश्रय प्रसाद, प्रदेश महासचिव डॉ परितोष सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव रंजन, आमिर सोहेल, बिजेंद्र साहु, रोहन अवस्थि, प्रशांत चौधरी,सूरज यादव, मिंटू हेम्ब्रम, गुलशन कुमार, रोहित सिंह, रोहित पाल, अमित कुमार, देवाशीष घोष, दिनेश सिंह, कमलेश कुमार, राकेश कुमार, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए. इस बीच इंटेक के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडे के नेतृत्व में जिला सचिव रीता शर्मा समेत अन्य लोगों ने भी गोलमुरी एरिया में बाजारों को बंद कराया और भारत बंद का समर्थन किया.

विजय खां के नेतृत्व में बिष्टुपुर मुख्य सड़क पर बड़ी संख्या में उतरे कांग्रेसी

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष विजय खां एवं वरीय कांग्रेसजनों के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय से पैदल मार्च करते हुए पोस्टल पार्क बिष्टुपुर चौक तक पहुंचे और बंद के समर्थन में नारा लगाया. जिला अध्यक्ष विजय खां ने कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने सारे देश के किसानों को धोखे में रख कृषि बिल कानून को लाया है, जो भारत के किसानों के भविष्य को बर्बाद कर देगा. बिल में न्यूनतम समर्थन मूल्य को हटाकर षड्यंत्र रचा गया है. किसानों के जमीन को हड़पने का खेल रचा गया है. किसान अपने ही जमीन पर मजदूर बनने को बाध्य होंगे. मंडी को समाप्त करने का सोची समझी चाल है. ये सब खेल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी खेल रहे है। कांग्रेस पार्टी हर हाल में किसानों के साथ खड़ी रहेगी. भारत बंद अभियान में मुख्य रूप से जोनल कोऑडिनेटर अशोक चौधरी, कोल्हान प्रवक्ता राकेश तिवारी, रवीन्द्र कुमार झा उर्फ नट्टू झा, कोल्हान ओबीसी कोऑडिनेटर धर्मेन्द्र सोनकर, गुरदीप सिंह, योगेन्द्र सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, केके शुक्ला, संजय सिंह आजाद, बब्लू झा, शफी अहमद खान, प्रिंस सिंह, मौलाना अंसार खान, जम्मी भास्कर, कैशर आलम अंसारी, पवन कुमार बबलू, अपर्णा गुहा, देवसरन सिंह, राज किशोर प्रसाद, शाहिद अख्तर, रवि अग्रवाल, हाजी अब्दुल लतीफ, राजेश चौधरी, प्रमोद मिश्रा, राजा सिंह, राहुल गोस्वामी, अभिजीत सिंह, विपिन ठाकुर, मो सगीर, अंकुश बनर्जी, शुभम झा, विपिन बिहारी, संजय झा संत, एस आर के कमलेश, मनोज उपाध्याय, निरज साहू, गुलाम अली, चरनपाल सिंह, आमिर गद्दी, रवि राय, मो मोईनुद्दीन, संदीप सिंह, आशिफ शेख, अरबाज खान, ईमाम सईद, चंदन सिंह, चंदन पांडेय, जितु सिंह, अमित दुबे, अमृत सिंह, मंदीप सिंह, गुलाब गद्दी, करण सोनकर, बिट्टू कुमार, दानिश उद्दीन, नेहाल, सोनकर, अशोक सिंह, विकास मुखी, सुशील लोहार, बिजय दास, रवीन्द्र दास, पंकज सिंह, अर्जुन नामता, दुर्गा प्रसाद, सौरभ झा, रंजीत सिंह शामिल हुए.

कदमा में असरदार रहा बंद, मंत्री बन्ना गुप्ता का इलाके में बंद का असर
कदमा बाजार में लोगों ने बंद कराया. इस दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता के कांग्रेस समर्थकों ने बाजारों को बंद कराया. हालांकि, कदमा बाजार पूरी तरह बंद हो चुका था. सुबह से ही बंद समर्थकों का जत्था यहां बंद कराने निकला था, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने नारेबाजी की और हंगामा किया. इस दौरान जमकर नारेबाजी भी कार्यकर्ताओं ने किया.

सोनारी में बंटी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों और मनोज यादव के नेतृत्व में झामुमो ने कराया बंद
सोनारी इलाके में भी बंद का असर देखने को मिला. कागलनगर, गुदड़ी बाजार से लेकर ऐरोड्राम बाजार तक को कांग्रेस के बंद समर्थकों ने बंद कराया. इस दौरान जमकर नारेबाजी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया.

सोनारी में बंटी शर्मा के नेतृत्व में चल रहा आंदोलन.

सोनारी के आंदोलन का नेतृत्व कांग्रेस नेता बंटी शर्मा ने किया. इस दौरान संतोष सिंह, बबन सिंह, सूरज हरपाल समेत तमाम पदाधिकारी और कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की. इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन भी किया.

सोनारी में हो रहा आंदोलन.

सोनारी में झामुमो नगर सचिव के नेतृत्व में कराया गया बंद
सोनारी में झामुमो जमशेदपुर नगर सचिव गोपाल महतो के नेतृत्व में सोनारी में किसान विरोधी बिल के विरोध में बन्दी कराया गया. इसमें मुख्य रूप से जिला सचिव लालटू महतो, मनिल महतो, राजेश महतो, परेश डे, अंकित सिंह, गोविन्दा चालक, अविक राय चौधरी, चन्दन महतो, गणेश महतो, रोकी सिंह सरदार, राकेश रजक, राम सिंह, अनुपम महतो, इंद्रोजीत घोष, कुलदीप महतो, गुरू महतो, सुदीप महतो, अमित गिरी, ज्योति लाल, कपिल रजक, रूप चंद्र कर्माकार, पिन्टु रजक आदि झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

सोनारी में मनोज यादव के नेतृत्व में आंदोलन

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष के आवाहन पर झामुमो क्रीड़ा मोर्चा के अध्यक्ष मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में भारतीय किसानों के आंदोलन एवं भारत बंद को समर्थन देने के लिए अपने साथियों एवं पदाधिकारियों के साथ जमशेदपुर सोनारी में पदयात्रा निकाली. इस पदयात्रा की शुरुआत सोनारी गुरुद्वारा से शुरू की गई, जो गुदड़ी बाजार होते हुए एयरपोर्ट और वहां से राम मंदिर, कागलनगर बाजार होते हुए वापस गुरुद्वारा पर आकर खत्म हुई. सोनारी के सभी निवासियों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान स्वत: बंद रखें और किसानों का समर्थन किया. मनोज यादव के दिशा निर्देश पर पूरे झारखंड में क्रीडा मोर्चा के सभी जिला, नगर एवं प्रखंड कमेटियों ने अपने अपने जगह पर सड़क पर आकर किसानों के समर्थन में कार्यक्रम किए. इस पदयात्रा में विशेषकर नगर अध्यक्ष क्षितिज किरण, केंद्रीय उपाध्यक्ष बाबू माझी, संतोष, सफीक, देवराज, रोहित लोहरा, सपन राय, परीक्षित, कवि कुमार एवं काफी संख्या में साथी शामिल हुए.

गोलचक्कर पर झामुमो का लगा लंगर.

बिष्टुपुर में कांग्रेसियों ने किया आंदोलन
बिष्टुपुर गोलचक्कर से लेकर बिष्टुपुर बाजार को कांग्रेसी नेता धर्मेंद्र सोनकर के नेतृत्व में लोगों ने आंदोलन किया. इन लोगों ने जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला. इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर बवाल काटा और ट्रैक्टर पर सवार होकर अपना आंदोलन किया.

इंटक नेताओं ने भी की बंद में शिरकत
झारखंड प्रदेश यूथ इंटक द्वारा किसानों के समर्थन में प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय के नेतृत्व में विशाल पदयात्रा निकाली गई. साकची मार्केट में कुछ दुकानें, जो खुली हुई थी उन्हें बंद करवाया गया. पदयात्रा जेएनएसी कार्यालय से साकची गोलचक्कर तक हुई जहां यूथ इंटक कार्यकर्त्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

इसके अलावा इंटक के नेताओं ने जमशेदपुर, रांची, बोकारो, धनबाद, गोड्डा, लोहरदगा, सरायकेला खरसावां, पश्चिम सिंहभूम, गिरीडीह, देवघर सहित पूरे प्रदेश में यूथ इंटक के कार्यकर्त्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर भारत बंद का समर्थन किया.

पदयात्रा में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय, राष्ट्रीय सहायक महासचिव शिखा चौधरी, राष्ट्रीय सचिव विजय यादव, प्रदेश संगठन सचिव राजा सिंह राजपूत, अरूण त्रिपाठी, गुलरेज अंसारी, राजेश चौधरी, राजकिशोर प्रसाद, रीता शर्मा, विश्वजीत पांडा, उपेंद्र कुमार, रिशभ श्रीवास्तव, अभिजीत बोस, नरेश सिंह, लक्की शर्मा, सत्यम सिंह, लखबीर सिंह, केशव कुमार, गुरजीत सिंह, परमजीत सिंह सोनू, रमेश सिंह, राहुल कालिंदी, अजय गोप सही सैकड़ों यूथ इंटक कार्यकर्ता शामिल थे.

इसी तरह कृषि कानून के खिलाफ किसान द्वारा आहूत भारत बंद आंदोलन को सफल बनाने व समर्थन में एग्रीको लिट्टी चौक पर से बागुनहातु चौक तक राजीव पाण्डेय के नेतृत्व में किसान व असंगठित मजदूर एंव अस्थाई मजदूरों ने आक्रोश रैली निकालकर विरोध प्रकट किया.

झामुमो के विधायक रामदास सोरेन हल लेकर बंद कराने निकले
केंद्र सरकार के किसान विरोधी कानून के विरोध में घाटशिला के विधायक सह झामुमो जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन के नेतृत्व में जुलुस गालूडीह में निकाला गया. जुलुस आंचलिक मैदान से नारा लगाते हुए सुभाष चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया. सभा को गालूडीह ज़ोन के नेताओं ने संबोधित किया. नेताओं ने एक स्वर में इस काला कानून को वापस लेने के नारे लगाए.

सभा को सम्बोधित करते हुए विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि भाजपा द्वारा लाया गया यह कानून किसान विरोधी है, केंद्र सरकर तत्काल इस कानून को वापस लें अन्यथा पंजाब और हरियाणा के तर्ज पर झारखण्ड से भी सभी किसान दिल्ली की ओर कूच करेंगे. सभा को सम्बंधित करने के बाद विधायक रामदास सोरेन अपने कार्यकर्ताओं संग गालूडीह थाना प्रभारी के समक्ष गिरफ्तारी दिए. इस मौक़े पर झामुमो जिला संगठन सचिव जगदीश भगत, प्रखंड सचिव रतन महतो,ज़ोनल प्रभारी वकील हेम्ब्रम, ज़ोनल अध्यक्ष सोनू अग्रवाल, सचिव सुभाष सिंह, दुर्गा मुर्मू, भादो हाँसदा, सोनाराम सोरेन, भूतनाथ हाँसदा, नगर अध्यक्ष विकास मजूमदार, ठाकुर मार्डी, शुरू बिषई, रायसेन सोरेन, लक्खी महतो, देवीलाल टुडू, बबलू हुसैन, अबनी महतो, बदरुद्दीन अली, सुनील हाँसदा, सदानंद सोरेन, देवलाल महतो, निर्मल चक्रवर्ती, सचिन सरकार, लाखपति गिरी, धीरेन महतो, मुकेश मंडल, नीलकमल महतो, मोहम्मद जलील, सुकलाल हेम्ब्रम आदि नेता कार्यकर्ता सहित किसान उपस्थित थे.

चाकुलिया बाजार का नजारा.

भारत बंद चाकुलिया में रहा सफल, झामुमो और कांग्रेस ने बाइक रैली निकालकर कराया बाजार बंद
केन्द्र सरकार द्वारा पारित किसान बिल के विरोध में आज विभिन्न किसान संगठनों द्वारा बुलाई गई भारत बंद का असर रहा. चाकुलिया में सभी दुकान, उधोग प्रतिष्ठान बंद रहे. मंगलवार सुबह झामुमो और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाइक जुलूस निकालकर बाजार घूमकर बाजार की सभी दुकानों को बंद कराया.

घाटशिला बाजार का नजारा.

हलाकी बाजार के अधिकांश दुकानदार स्वेच्छा से ही अपनी दुकानों को बंद कर किसानों संगठन द्वारा बुलाये गये भारत बंद को समर्थन करते हुए अपनी दुकानों को बंद रखा. झामुमो और कांग्रेस के नेताओं ने बाइक रैली निकालकर बाजार में खुली दुकानों को बंद कराया. मौके पर नेताओं ने मोदी सरकार होश में आओ, भाजपा सरकार किसान बिल वापस लो, झामुमो जिंदाबाद, कांग्रेस जिंदाबाद आदि नारा लगा रहे थे. मौके पर झामुमो के साहेबराम मांडी, धनंजय करूणामय, बलराम महतो, अपु महतो, घनश्याम महतो, राकेश महंती, देवाशिस दास, पार्षद असगर हुसेन, मो साजिद, कांग्रेस के फजलुर रहमान, विक्रम सिंह, समीर दास समेत अन्य उपस्थित थे.

चाकुलिया में आंदोलन करते बंद समर्थक.

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन भी उतरे सड़क पर कराया बाजार बंद
विभिन्न किसान संगठन द्वारा बुलाई गई भारत बंद के समर्थन में मंगलवार को ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन भी बाईक रैली निकालकर बाजार का भ्रमण कर बाजार में खुली दुकानों को बंद कराया. अवसर पर संगठन के लोगों ने किसान बिल काला कानून को वापस लेना होगा, पीएम नरेन्द्र मोदी होश में आओ,आज बाजार बंद रहेगा आदि नारा लगा रहे थे. मोके पर पंकज महतो, सिमंत बारिक, निलुराम मांडी, जयसिंह सोरेन दुर्गा प्रसाद भुई समेत अन्य उपस्थित थे.

बहरागोड़ा में झामुमो की मोटरसाइकिल रैली.

बहरागोड़ा और घाटशिला में भी बंद असरदार
केन्द्र सरकार द्वारा पारित किसान बिल के विरोध में विभिन्न किसान संगठनों द्वारा बुलाई गई भारत बंद बहरागोड़ा,घाटशिला,धालभूमगढ़ और मुसाबनी में असर रहा. सुबह से ही बाजार की सभी दुकानें बंद थी. मंगलवार को सुबह झामुमो और कांग्रेस के नेताओं ने बाजार में बाइक रैली निकालकर बंद का समर्थन दिया और बाजार की दुकानों को बंद कराया.घाटशिला में बंद का असर दिखा एक भी दुकान नही खुले यात्री वाहन भी ना के बराबर चली. सड़क पर सन्नाटा पसरा रहा.लोगों ने अपनी दुकानों को बंद कर किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया है.वही बहरागोड़ा में झामुमो नेता आदित्य प्रधान, असित मिश्रा, ललित मांडी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाल कर बाजार की दुकानों को बंद कराया. नेताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

किसानो के भारत बंद को फ़ेडरेशन ने दिया समर्थन, फ़ेडरेशन के सदस्य उतरे सड़कों पर क़िया प्रदर्शन

किसानो के भारत बंद के ऐलान को ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन ने भी समर्थन का ऐलान किया ओर आज फ़ेडरेशन के सदस्यों ने जमशेदपुर की सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया । ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव सतनाम सिंह गंभीर ने कहा कि किसान अन्नदाता हैं,इसलिए उनके प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी के नाते देश की जनता को भी किसानों के बंद में स्वेच्छा से हिस्सा लिया । ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन किसानों की मांगों में उनके साथ है. सतनाम सिंह गंभीर ने कहा कि किसान अपने अधिकार और हक की प्राप्ति के लिए सड़क पर उतरा है। किसान देश के कर्मवीर और अन्नदाता हैं। यदि उनके साथ बुरा हुआ तो देश का बुरा होना स्वाभाविक है। उन्होंने किसान को आश्वस्त करते हुए कहा कि पूरी देश एवं दुनिया की जनता आपके साथ है।इस दौरान सरबजीत सिंह गुरमीत सिंह गिल मनजीत सिंह गिल मनमीत लूथरा परमजीत सिंह जसवंत सिंह अजायब सिंह राजदीप सिंह जसपाल सिंह मिथु हरपाल सिंह इन्दरपाल सिंह भाटिया सरवन सिंह चहल सहित काफ़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे!

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

bihar politics- जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, विधानसभा सदस्यता रद्द की सिफारिश
खबर

bihar politics- जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, विधानसभा सदस्यता रद्द की सिफारिश

October 24, 2026
Jharkhand proud : झारखंड के कृषि निर्यात को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए अब्दुल हमीद खान को मिला ‘रियल लाइफ हीरो’ अवॉर्ड, झारखंड को किया सम्मान को समर्पित
खबर

Jharkhand proud : झारखंड के कृषि निर्यात को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए अब्दुल हमीद खान को मिला ‘रियल लाइफ हीरो’ अवॉर्ड, झारखंड को किया सम्मान को समर्पित

October 24, 2026
Jamshedpur one arrested in theft case : लक्ष्मीनगर झगड़ूबगान में बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी, 30 हजार नगद व तीन मोबाइल फोन उड़ा ले गए चोर, पुलिस संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ कर रही पूछताछ
खबर

Jamshedpur one arrested in theft case : लक्ष्मीनगर झगड़ूबगान में बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी, 30 हजार नगद व तीन मोबाइल फोन उड़ा ले गए चोर, पुलिस संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ कर रही पूछताछ

October 24, 2026
Next Post
saraikela-bharat-band-सरायकेला, आदित्यपुर, गम्हरिया समेत कई इलाके में बंद का रहा असर, सड़कों पर उतरे लोग, एक क्लिक में जानें सरायकेला-खरसावां जिला में कैसा रहा बंद

saraikela-bharat-band-सरायकेला, आदित्यपुर, गम्हरिया समेत कई इलाके में बंद का रहा असर, सड़कों पर उतरे लोग, एक क्लिक में जानें सरायकेला-खरसावां जिला में कैसा रहा बंद

west-singhbhum-पश्चिम सिंहभूम जिले में भारत बंद का रहा मिलाजुला असर, नहीं चली बसे, दुकाने रहीं बंद, सड़के रही सुनसान, करोड़ो का कारोबार प्रभावित

west-singhbhum-पश्चिम सिंहभूम जिले में भारत बंद का रहा मिलाजुला असर, नहीं चली बसे, दुकाने रहीं बंद, सड़के रही सुनसान, करोड़ो का कारोबार प्रभावित

jamshedpur-encroachment-कदमा शास्त्रीनगर से हटेगा अतिक्रमण, चार साल बाद निकला जिन्न, सड़कें जुस्को बनाती रही, देखते रहे नेता, अब सांसत में फंसे शास्त्रीनगर के लोग, मैरिन ड्राइव पर पुल नहीं बनवा पाये नेता, विधायक, सांसद, नेताओं ने पहले झुठलाया था, अब शुरु हुई विरोध की राजनीति, सांसद कदमा पहुंचे

jamshedpur-encroachment-कदमा शास्त्रीनगर से हटेगा अतिक्रमण, चार साल बाद निकला जिन्न, सड़कें जुस्को बनाती रही, देखते रहे नेता, अब सांसत में फंसे शास्त्रीनगर के लोग, मैरिन ड्राइव पर पुल नहीं बनवा पाये नेता, विधायक, सांसद, नेताओं ने पहले झुठलाया था, अब शुरु हुई विरोध की राजनीति, सांसद कदमा पहुंचे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur one arrested in theft case : लक्ष्मीनगर झगड़ूबगान में बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी, 30 हजार नगद व तीन मोबाइल फोन उड़ा ले गए चोर, पुलिस संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ कर रही पूछताछ

jharkhand visit of bjp national president- झारखंड भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं को बढ़ाया हौसला, संगठन हित में कार्यकर्ताओं से काम करने का किया आह्रान

Jamshedpur ssp review meting : जमशेदपुर एसएसपी ने जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण के उपायों व उन पर की जा रही कार्रवाई की हुई समीक्षा

Tata steel board meeting : टाटा स्टील के बोर्ड की बैठक 27 अक्तूबर को, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

jamshedpur proud- सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल को देश में 9वां स्थान, एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में झारखंड और जमशेदपुर में पहला स्थान

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur one arrested in theft case : लक्ष्मीनगर झगड़ूबगान में बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी, 30 हजार नगद व तीन मोबाइल फोन उड़ा ले गए चोर, पुलिस संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ कर रही पूछताछ

jharkhand visit of bjp national president- झारखंड भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं को बढ़ाया हौसला, संगठन हित में कार्यकर्ताओं से काम करने का किया आह्रान

Jamshedpur ssp review meting : जमशेदपुर एसएसपी ने जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण के उपायों व उन पर की जा रही कार्रवाई की हुई समीक्षा

Tata steel board meeting : टाटा स्टील के बोर्ड की बैठक 27 अक्तूबर को, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

jamshedpur proud- सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल को देश में 9वां स्थान, एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में झारखंड और जमशेदपुर में पहला स्थान

Jamshedpur nh road : 29 अक्टूबर से शुरू होगा पारडीह-बालीगुमा एनएच-33 का निर्माण कार्य, मानगो की जनता के आक्रोश के बीच 29 अक्टूबर तक एनएचएआई को मिला समय, निर्माण शुरू नहीं होने पर बड़े आंदोलन की तैयारी, एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने विधायक को दिया भरोसा, मशीन की मरम्मत और कैलिब्रेशन के कारण हुई देर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News