
जमशेदपुर : भारतीय जनसेवक परिषद् द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत पिछले कई दिनों से गोविंदपुर के पिछड़े इलाकों में ब्लीचिंग पाउडर बांटने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी के तहत रविवार को गोविंदपुर स्थित दर्जनों मंदिरों के प्रांगण में ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव किया गया। इसमें गोस्वामी लक्ष्मीनाथ परमहंस महावीर मंदिर, साईं मंदिर, श्री राम जानकी मंदिर, शिव मंदिर, सिंगल, शिव मंदिर, तीन तल्ला, काली मंदिर, एल आई जी, शिव मंदिर, गोवर्धन पार्क, शिव मंदिर, पीके प्रेस मेटल शिव मंदिर, शेष नगर, मनोकामना काली मंदिर, बजरंग अखाड़ा मंदिर, काली मंदिर, विग स्कूल समेत अन्य जगहों पर भी ब्लिचिंग का छिड़काव किया गया। सेवा प्रदान करने वालों में परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय, प्रवक्ता अरविंद साहू, गोविंदपुर कांग्रेस अध्यक्ष नरेश गौरा, कार्यक्रम संयोजक संदीप झा, स्टील मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, परिषद के संरक्षक कृष्णा सिंह, रोशन सिंह बिट्टू प्रमुख रूप से शामिल हुए।




