जमशेदपुर : अब लौहनगरी में फिल्मों व विडियो एलबम की जमशेदपुर में लगातार शूटिंग चल रही है. इससे यहां के कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है. इस क्रम में बहुत जल्द ही मां दुर्गा फिल्म प्रोडक्शन द्वारा भोजपुरी फिल्म ‘दुल्हानियां दौलत वाली’ की शूटिंग शुरू होने वाली है, जिसको लेकर रविवार को सिदगोडा स्थित शिव सिंह बगान में कलाकारों का ऑडिशन लिया गया. इस अवसर पर फिल्म के लीड एक्टर राहुल सिंह राजपूत उपस्थित थे. इस अवसर पर शहर भर के कलाकारों ने अपना ऑडिशन दिया. चयनित कलाकारों को आगामी फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा. (नीचे भी पढ़ें)

लगभग एक दर्जन से ज्यादा कलाकारों का आगामी फिल्म के लिए चयन किया गया है. कलाकारों का ऑडिशन आरएस इंटरटेनमेंट फिल्मी” द्वारा लिया गया. अभिनेता राहुल सिंह राजपूत ने बताया कि अबतक वह चार भोजपुरी फिल्मों में लीड एक्टर के रूप में काम कर चुका हूँ. यह पांचवा भोजपुरी फिल्म है, जिसकी शूटिंग 21 अगस्त से शुरू होगी. उन्होंने बताया कि इस फिल्म का निर्माता शहर के ही प्रमोद कुमार सिंह है. वहीं निर्देशन रवि सिन्हा का है. उन्होंने अबतक दिनेश लाल यादव, खेसारी और पवन सिंह जैसे भोजपुरी के बड़े कलाकारों को फिल्मों में निर्देशन दे चुके है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस मनी भट्टाचार्य हैं. इसके अलावा अयाज खान, श्वेता सिंह, अनूप अरोड़ा, माया यादव, सीपी भट्ट, राहुल श्रीवास्तव आदि कलाकार हैं. उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत कलाकार झारखंड के हैं, जबकि 20 प्रतिशत मुंबई के कलाकार हैं. अभिनेता राहुल सिंह राजपूत ने बताया कि उन्हें जमशेदपुर और झारखंड से बहुत प्यार है. यहां फिल्म निर्माण की बहुत संभावना है. यहाँ के कलाकारों में बहुत ऊर्जा है काम करने के लिए. आगे उन्होंने बताया कि उतर प्रदेश सरकार की तरह झारखंड सरकार भी आर्थिक सहयोग करती तो यहाँ बहुत जल्द फिल्म सिटी बन जाता, और कलाकारों को बाहर नहीं जाना पड़ता.



